चाकू से हमला करने के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.
BOL PANIPAT : 21 नवम्बर 2023, समालखा चौकी पुलिस टीम ने युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में नामजद फरार चल रहे और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अर्जुन व अनस निवासी नामुंडा के रूप में हुई।
थाना सामलखा प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि समालखा चौकी में नामुंडा निवासी प्रवीन पुत्र सतीश ने शिकायत देकर बताया था कि वह 3 सितम्बर को गांव निवासी अपने दोस्त गौरव के साथ किसी काम से समालखा आया था। काम हो जाने के बाद दोनों घर लोट रहे थे। समालखा में ही पानी पीने के बाद थोड़ा सा चले तो तभी दो बाइक पर आठ/नौ लड़के आए जिन्होंने जान से मारने की नियत से उसके उपर चाकू व बर्फ तोड़ने वाले सुआ से हमला कर दिया। सभी हमलावर चोट मारते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हमलावरों में गांव नामुंडा निवासी राहुल, प्रवीन, अनस, अर्जुन व समालखा निवासी चांद व विशाल और दो तीन अन्य युवक थे जिन्होंने मुह पर कपड़ा बांध रखा था। वारदात की सारी साजिश गांव नामुंडा निवासी कशिश व राकेश ने रचि है। दोनों के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया गया है। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि समालखा चौकी पुलिस ने जांच करते हुए नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को 9 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। दोनों की पहचान नाबालिग के रूप में हुई थी। दोनों नाबालिग आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई थी।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि समालखा चौकी पुलिस की टीम उक्त मामले में नामजद फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहे थे। पुलिस टीम ने सोमवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर नामजद फरार आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेंद्र व अनस पुत्र लियाकत निवासी नामुंडा को समालखा में फ्लाई ओवर पुल के नीचे से काबू किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments