Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के और दो आरोपी गिरफ्तार. दो देसी पिस्तौल व एक कार बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2024, थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने गांव जीतगढ़ में युवक पर पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी पढ़ाना जीन्द व सन्नी निवासी अदियाना हाल गोहाना सोनीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक इको स्पोर्ट कार व दो देसी पिस्तौल बरामद किये।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में गांव जीतगढ़ निवासी धर्मेद्र पुत्र राजसिंह ने शिकायत देकर बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 28 जनवरी को एक ग्रे रंग की इक्को स्पोर्ट कार उनके घर के बाहर आकर रूकी। कार सवार युवकों ने उसको आवाज दी। उसने अपने पिता राजसिंह व चाचा रामेहर के साथ बाहर गली में आकर देखा कार में ड्राइवर सहित चार लड़के बैठे हुए थे। उसने फोन से लड़कों की विडियों बनानी शुरू की तो एक युवक ने फोन को हाथ मारते हुए कार का शीशा बंद कर लिया और कार को आगे ले गए। थोड़ा आगे जाते ही पीछे वाली सीट पर बैठे लड़के ने खिड़की से बाहर हाथ निकाल कर उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। उसने झूक कर जान बचाई। करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद फिर एक फायर किया। धर्मेद्र की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच करते हुए व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि उरलाना चौकी पुलिस ने बीते रविवार को आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी निवासी अदियाना को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी आरोपी अंकित निवासी पढ़ाना जीन्द, नीरज निवासी कथूरा हाल गौतम नगर गोहाना व सन्नी निवासी अदियाना हाल गोहाना सोनीपत के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चारों दोस्त है। वर्ष 2022 में दोस्त अंकित के बड़े भाई दीपक को लड़ाई झगड़े में धर्मेंद्र ने चाकू मार दिया था। चारों आरोपियों ने धर्मेद्र से इसकी रंजिश रखते हुए जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया।

इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी को जेल भेजने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नीरज को सोनीपत से गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बुधवार को आरोपी अंकित को टोल प्लाजा के पास से व आरोपी सोनू को सोनीपत के गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो देसी पिस्तौल व एक कार बरामद कर पूछताछ में बाद वीरवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments