Monday, July 20, 2026
Newspaper and Magzine


रास्ता रोककर युवक को चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 19 मार्च : थाना सदर पुलिस ने ददलाना चौक पर युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बरारी मथूरा यूपी हाल संतोष अरोडा कॉलोनी ददलाना निवासी नरेश व टिटू के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने युवक के साथ पहले हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की एक रॉड बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।  

थाना सदर में ददलाना निवासी जोगिंद्र पुत्र सुरजभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 4 मार्च को वह दललाना चौक पर किसी काम से जा रहा था। चौक पर नरेश व टिटू ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की किसी वस्तु से प्रहार किया। चोट लगते ही वह जमीन पर गिर गया। चोट मारकर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना सदर में जोगिंद्र की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments