Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


शैलर के ऑफिस में चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार. 20 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जनवरी 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने बाबरपुर मंडी के सामने स्थित  शैलर के ऑफिस में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनमोल व किशन निवासी बाबरपुर, चंदन निवासी भूल भुलैया चौक व कर्ण निवासी शिमला मौलाना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में बाबरपुर मंडी निवासी निखिल पुत्र सत्यपाल ने शिकायत देकर बताया था कि बाबरपुर मंडी के सामने उसका  शैलर   है।  शैलर   में उसने अपना ऑफिस भी बनाया हुआ है। 23 जनवरी की देर शाम ऑफिस पर ताला लगाकर वह घर आ गया था। अल सुबह उसकी आंख खुली तो उसने ऑफिस में लगे कैमरा को ऑनलाइन चेक किया तो 3/4 युवक ऑफिस के अंदर दिखे। यह सब देख वह ऑफिस पहुंचा तो ताला टूटा मिला। ऑफिस के अंदर सामान भी बिखरा हुआ था। सामान चेक करने पर 20 हजार रूपये नही मिले। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की तो सेलर में पहले काम करने वाला युवक अनमोल व उसके तीन/चार अन्य साथी दिखाई दिए। शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए बुधवार देर शाम आरोपी अनमोल को उसके तीन साथी आरोपियों के सहित बाबरपुर मंडी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने मिलकर सेलर में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 20 हजार रुपये बरामद कर पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments