Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके से नगदी चोरी कर भागे दो सेल्समैन गिरफ्तार. 5 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2025, शिव नगर में शराब ठेके से नगदी चोरी कर फरार हुए दो सेल्समैन को किशनपुरा चौकी पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान यूपी के मैनपुरी जिले के नगला रते गांव निवासी विनय व नंगला जंगी गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है।

किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि पूछताछ में दोनों सेल्समैन आरोपियों ने शराब ठेके से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया 27 जून को शाम करीब 10 बजे ठेकेदार ऋषिपाल पूरा दिन की 50 हजार रूपए सेल ले गया था। इसके बाद रात 12 बजे तक 41 हजार रूपए की और सेल हो गई, जो पैसों को देख उन दोनों के मन में लालच आ गया था। सेल के पैसों को दो बराबर हिस्सों में बाटकर वे दोनो रात को ही शराब ठेके पर ताला लगाकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने चोरी की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में रिसालू रोड जीतराम नगर निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने शिव नगर में शमशान रोड पर शराब का ठेका किया है। ठेके पर यूपी के मैनपुरी जिला के नंगला रते गांव निवासी विनय व नंगला जंगी गांव निवासी मोनू को सेल्समैन रखा था। 27 जून को शाम करीब 10 बजे वह पूरा दिन की सेल का बड़ा कैश 50 हजार रूपए ले गया था। छोटा कैश गल्ले में ही छोड़ दिया था। 28 जून को सुबह 7 बजे ठेके पर आकर देखा बाहर ताला लगा था। उसने सेल्समैन विनय व मोनू की तलाश करने के साथ फोन किया तो नंबर बंद मिले। उसने ठेके का ताला तोड़कर शराब व रखे कैश का मिलान किया तो 41 हजार 970 रूपए का हिसाब कम मिला। दोनों सेल्समैन ने ठेके में चोरी की है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में ऋषिपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुसिल ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments