Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जुलाई 2023, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने दो युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। वहा से आते हुए उन्होंने उत्तराखंड के टिहरी से उक्त बाइक चोरी कर ली। दोनों आरोपी चोरीशुदा बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक डिस्कवर बाइक पर सनौली रोड बलजीत नगर नाका के पास घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान हरसू पुत्र रणधीर व चांद पुत्र महाबीर निवासी गंगाना सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक उत्तराखंड के टीहरी से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे उत्तराखंड के जिला टिहरी गढवाल के थाना मुनि की रेती में मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों हरिद्वार नहाने के लिए गए थे। वहा से आते हुए उन्होंने उक्त बाइक चोरी कर ली। दोनों आरोपी रविवार को चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाके पर आरोपियों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर थाना चांदनी बाग में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379,411 तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments