युवक पर चाकू के जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार. रंजिशन किया था हमला.
BOL PANIPAT , 07 मई : सीआईए वन पुलिस ने बबैल रोड के पास युवक पर चाकू व दरात से जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को बुधवार शाम को सेक्टर 18 में गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनमोहन नगर निवासी हारिश उर्फ सुक्का और सैनी कॉलोनी निवासी साहिल के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना किला में बबैल रोड राम नगर निवासी साहिल पुत्र नसीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह राम नगर में मैडिकल लैब पर काम करता है। 5 अप्रैल की शाम वह भारत नगर से अपने जानकार समीर के साथ बाइक पर पीछे बैठकर जा रहा था। रोहिल्ला मेडिकल स्टोर के पास वह बाइक से उतकर गया और खाली प्लाट में पेशाब करने लगा। तभी पीछे से उसके कुल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। पीछे मुड़कर देखा तो सुक्का पुत्र राशिद खड़ा था और साहिल व एक अन्य लड़का स्पलेंडर बाइक पर बैठे हुए थे। लड़के के हाथ में नारियल काटने वाला दा (दरात) था। आरोपी उसको जबरदस्ती बाइक पर बीच में बैठाकर सुक्के के घर के पास ले गए। वहा नीचे गिराकर उसके परिवार के सदस्यों ने लात, घुस्से से पीटाई करने के साथ गंडासी से चोट मारी। आरोपी सुक्का ने उसको पेरों में डालकर माफी मांगने के लिए कहा और कमर में चाकू मारा। भीड़ को इक्कठी होते देख तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चोट मारकर फरार हो गए। सुक्का उससे पुरानी रंजिश रखता है। इसी के चलते सभी आरोपियों ने मिलकर तेजधार हथियार से चोट मारी। परिजन उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने उसको इलाज के लिए रोहतक पीजीआई के लिए रैफर कर दिया। बाद में उसको सनौली रोड पर वन लाईफ अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। थाना किला में साहिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया सीआईए वन टीम ने अपने सोर्स एक्टिव कर बुधवार को आरोपी हारिश उर्फ सुक्का और साहिल को सेक्टर 18 में गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी हारिश उर्फ सुक्का ने पुलिस को बताया करीब 3 महीने पहले साहिल और अन्य ने उसके साथ मारपीट कर चोट मारी थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने साथी आरोपी नीरज, साहिल और समीर के साथ मिलकर साजिश रच 5 अप्रैल को साहिल पर चाकू व दरात से हमला कर फरार हो गए ।
पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू, बाइक बरामद करने और फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments