नंबरदार से मारपीट कर रुपए छीनने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार. दो साल से चल रहा था फ़रार.
BOL PANIPAT : 07 मई 2023, थाना सनौली पुलिस ने गांव सनौली कला निवासी नंबरदार कृष्ण पुत्र कपूरी लाल से जून 2021 में मारपीट कर रुपये छीनने की वारदात में लिप्त एक और आरोपी को बीती देर सायं गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र नारायण निवासी गांव रिशपुर के रूप में हुई।
वारदात में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना सनौली प्रभारी सब-इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि थाना सनौली पुलिस ने वारदात के कुछ दिन बाद आरोपी रवि निवासी नन्हेडा, जितेन्द्र व मंजीत निवासी रिशपुर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी रिंकू व राहुल निवासी रिशपुर के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए दो डंडे, एक बाइक व छीनी गई नंबरदार की मोहर व 100 रूपए बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी रिंकू व राहुल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब-इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस टीम दोनों आरोपियों के संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदलकर छूपकर रह रहे थे। शनिवार देर साय आरोपी राहुल के गांव रिशपुर में घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। थाना सनौली पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी राहुल ने अपने साथी आरोपी रवि निवासी नन्हेड़ा व जितेन्द्र,मंजीत व रिंकू निवासी रिशपुर के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राहुल को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
यह था मामला
थाना सनौली में कृष्ण नंबरदार पुत्र कपूरी लाल निवासी सनौली कला ने शिकायत देकर बताया था की उसने गांव सनौली खुर्द अड्डे पर जूस व फ्रूट की दुकान की हुई है। 21 जून 2021 को दोपहर करीब 2 बजे वह दुकान से बाइक पर घर जा रहा था। दुकान से थोड़ा चलते ही नवादा रोड पर मंजीत निवासी रिशपुर व सोनी निवासी नन्हेडा अपने कई अन्य साथी आरोपियों के साथ लाठी, डंडे लेकर खड़े मिले। आरोपियों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और कहने लगे तुमने 15/20 दिन पहले हमारी गाड़ी को साइड में करने के लिए बोला था। तुम जानते नही हम कोन है। यह सब बोलते हुए आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने चोट मारने के साथ ही जान से मारने की नियत से उसका गला दबाया और जैब से 1200 रुपए, आधार कार्ड व नंबरदार की मोहर निकाल ली। आस पास के दुकानदारों ने उसको छुड़ाया। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक सहित मौके से फरार हो गए। कृष्ण की शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments