Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


-सट्टा खाइवाली करते 2 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 3410 रूपये की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अक्तूबर 2024, थाना शहर पुलिस टीम ने रेलवे रोड के नजदीक शराब ठेके के पास सट्टा खाइवाली कर रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाइवाली में प्रयुक्त 6 चक्करी व दाव पर लगी 3410 रूपये की नगदी बरामद हुई।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाइवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत वीरवार को थाना शहर पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान लाल बत्ती चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली रेलवे रोड के नजदीक शराब ठेके के पास 3 युवक गिटियों के साथ लोगों को जुआ खिला रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सट्टा खाइवाली कर रहे 3 युवकों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान प्रमोद निवासी गुरू नानकपुरा कच्चा कैंप, सन्नी निवासी कच्चा कैंप व विकास उर्फ गांधी निवासी खेल बाजार के रूप में बताई। आरोपी विकास नाम बताने के बाद पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाइवाली में प्रयुक्त 6 चक्करी व दाव पर लगी 3410 रूपये की नगदी बरामद हुई।

इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि पुलिस ने बरामद चक्करी व दाव पर लगी 3410 रूपये की नगदी कब्जा पुलिस ने लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments