जुआ खेलते 6 युवक गिरफ्तार। दाव पर लगी 26 हजार 100 रुपए की नकदी बरामद।
BOL PANIPAT , 23 मार्च : थाना मतलौडा पुलिस ने थिराना आसन रोड पर जिंदल फैक्टरी के सामने खाली प्लाट में 6 युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।
थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत रविवार को थाना मतलौडा पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान मतलौडा बस अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि थिराना आसन रोड पर जिंदल फैक्टरी के सामने एक खाली प्लाट में 6 युवक बैठकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेले रहे युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान पुष्पेंद्र पुत्र सुखराम, विक्की पुत्र रमेश, राजेंद्र पुत्र जयमल, पूर्णलाल पुत्र सीताराम, हरिश पुत्र बालाराम निवासी मतलौडा व सुरजभान पुत्र दरिया सिंह निवासी अदियाना के रूप में बताई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 26 हजार 100 रूपए की नगदी व नोट बुक बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में गेम्बलिंग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments