Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग बाजी करते दो युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 जनवरी 2025, थाना सदर पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग बाजी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रवि निवासी ददलाना व प्रवीन निवासी गुढा घरौंडा करनाल के रूप में हुई।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना सदर पुलिस की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान रिफाइनरी के नजदीक पालाराम मार्केट रोड पर मौजूद थी।
इसी दौरान टीम को शराब ठेके के पास लोगों की भीड़ लगी दिखाई दी। पास जाकर देखा दो युवक शराब के नशे में झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनो युवकों को काबू पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रवि पुत्र चंद्रभान निवासी ददलाना व प्रवीन पुत्र धर्मवीर निवासी गुढा घरौंडा करनाल के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि दोनों युवक शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी कर आमजन की शांति भंग कर रहें थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में बीएनएस की धारा 194(2) के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया।

Comments