Thursday, March 5, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध रूप से शराब बेचते दो युवक गिरफ्तार. 50 बोतल अवैध देसी शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जुलाई 2025,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना पुराना औद्योगिक व थाना समालखा पुलिस टीम ने अलग अलग स्थान से अवैध रूप से शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 50 बोतल देसी अवैध शराब बरामद हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि शुक्रवार शाम को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान काबड़ी रोड कच्ची फाटक पर थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की सैनी कॉलोनी प्रेम ठेकेदार वाली गली में एक युवक दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गंगाराम कॉलोनी निवासी अमरजीत पुत्र कामेश्वर के रूप में बताई। मौके से 18 बोतल, 24 अध्धे व 48 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

इसी प्रकार थाना समालखा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर समालखा में सेवा समीति चौक के पास मीट मार्केट में अंडे की दुकान के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी के पास से 33 पव्वे देसी अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समालखा वार्ड नंबर 8 निवासी गौरव पुत्र जसबीर के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments