हत्या मामले में फरार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 04 जनवरी 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बतरा कॉलोनी में नबी की चोट मारकर हत्या करने के मामले में छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में हुई। पुलिस ने बुधवार को उसे डिटेन करने के बाद जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि मामले में आरोपी फजल, ताज, साजिद, रियासत निवासी पुरेवाल कॉलोनी व तालिब निवासी बतरा कॉलोनी को बीते वर्ष अक्तुबर माह में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पांचों आरोपियों ने अपने अन्य एक नाबालिग साथी आरोपी के साथ मिलकर रंजिश रखते हुए नबी की चोट मारकर हत्या करने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो ईट व दो डंडे बरामद कर पांचों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया था जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया था। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में पूरेवाल कॉलोनी निवासी नासिर पुत्र जान मोहम्मद ने 20 अक्तूबर को शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा नबी बतरा कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है। नबी के दोस्तों का 15 अक्टूबर को ताज, फैसल, तालिब, अमन व बोना के साथ झगड़ा हो गया था। नबी ने उनका बीच बचाव किया तो पांचो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इसके बाद पांचो नबी से रंजिश रखने लगे। 17 अक्तूबर को नबी घर से बतरा कॉलोनी में कमरे पर गया था। पांचो युवक रात करीब 10:30 बजे कमरे पर आए और ईट, पत्थर से नबी को चोट मारी। सुबह वह कमरे पर गया तो बेटा नबी बेहोश पड़ा था। नबी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया जहा डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। उन्होंने बेटे को इलाज के लिए दिल्ली जीटीबी हस्पताल में भर्ती करवा दिया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। बाद में इलाज के दौरान नबी की मौत होने पर दर्ज मामले में हत्या की धारा इजाद की गई थी।

Comments