Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, दो देसी पिस्तौल, एक रौंद बरामद, बिना नंबर प्लेट की बाइक पर थे

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 सितंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बाइक सवार दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, एक रौंद बरामद किया है। आरोपी बिन नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड स्थित मनाना मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बिना नंबर प्लेट की एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर समालखा रेलवे रोड की और से जीटी रोड स्थित बस अड्डा की तरफ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे है। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बस अड्डे के पास पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात दो युवक एक बाइक पर आते दिखाई दिए। युवकों ने पुलिस टीम को देखकर एकदम से बाइक को वापिस मोड़ लिया तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर दोनों युवकों को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उन्होंन अपनी पहचान गांव नामुंडा हाल भरत कॉलानी समालखा निवासी लोकेश पुत्र अनिल व मनाना निवासी नीरज उर्फ मेदा पुत्र मदन के रूप में बताई। दोनों की तलाशी ली तो एक की जेब से एक देसी पिस्तौल व दूसरे की जेब से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद करीब छह महीने पहले उत्तराखंड से खरीदकर लाए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद अवैध हथियारों के साथ बाइक को कब्जे में लेकर थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी लोकेश को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी नीरज को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments