प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की अपने पति की हत्या
BOL PANIPAT : पानीपत के गांव डाहर में प्रेमी के साथ मिलकर एक पत्नी द्वारा अपने ही पति की हत्या करने का मामला सामने आया है. पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां सब्ज़ी में डाल कर दी। नींद की गोलियों के असर से पति जब सो गया तो प्रेमी के साथ मिलकर चाकू गोदकर पति की हत्या कर दी। बाद में पत्नी मायके चली गई और परिजनों के सामने हत्या का खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक गांव डाहर की रहने वाली ज्योति (45) के श्रीकांत (28) के साथ अवैध संबंध थे।
बीते रविवार को ज्योति ने अपने प्रेमी श्रीकांत के साथ मिलकर पति कर्मवीर को जान से मारने की योजना बनाई। प्रेमी श्रीकांत ने ज्योति को पहले नींद की गोलियां लाकर दी। ज्योति ने श्रीकांत के कहने के मुताबिक कर्मवीर की सब्जी में लगभग 20 नींद की गोलियां डाल दी। जब कर्मवीर सो गया तो पत्नी ज्योति ने अपने प्रेमी श्रीकांत को घर में बुला लिया और दोनों ने मिलकर सोये हुए कर्मवीर के शरीर पर कई बार चाकू से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
श्रीकांत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने एक दोस्त को बुलाया। दोस्त की मदद से उसने कर्मवीर के शव को साथ लगते खेत के ट्यूबवेल के कोठे में फेंक दिया। अगली सुबह ज्योति अपने मायके (बहादुरगढ़) के लिए रवाना हो गई. मायके पहुंचने के बाद जब परिजनों ने उसके हाव-भाव देखे तो ज्योति ने कुछ नहीं बताया। परिजनों के द्वारा सख्ती से पूछने के बाद ज्योति ने सारी दास्तां बयां कर डाली जिसके बाद उसके परिजन ही उसे इसराना थाने में लेकर पहुंचे।
पुलिस में महिला से पूछताछ के बाद श्रीकांत को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बारे में अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने श्रीकांत की निशानदेही से सबूत बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ज्योति और श्रीकांत के पिछले कई सालों से अवैध संबंध थे। श्रीकांत गांव के बाहर ही एक ढाबा चलता है और अवैध संबंधों में रोड़ा बने ज्योति के पति कर्मबीर को रास्ते से हटाने के लिए ज्योति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और हत्या जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

Comments