हत्या की वारदात का पर्दाफ़ाश. आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 14 जनवरी 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने भैसवाल चौक के पास किराये के कमरे में गत सोमवार मंगलवार की रात हुई शिव कुमार उर्फ सूरज की हत्या की वारदात का पर्दाफास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सर्वेश उर्फ लक्की पुत्र राकेश निवासी मसूरी थाह बहराइच यूपी हाल किरायेदार डेरा राजबीर कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने शिव कुमार की हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
झगड़े की रंजिश रखते हुए दिया था वारदात को अंजाम
तहसील कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सर्वेश से खुलाशा हुआ की उसका करीब एक महीना पहले शिव कुमार के साथ झगड़ा हो गया था। इसकी रंजिश रखते हुए वह शिव कुमार से बदला लेने के लिए मौके की तलाश में रहता था। 9 जनवरी की साय करीब 10 बजे वह शिव कुमार के कमरे पर गया। जहा शिवकुमार अकेला मिला तो उसने शिव कुमार के साथ झगड़ा किया। आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और दोनों को छुड़वा दिया। इसके बाद करीब 11:30 बजे वह दौबारा से शिव कुमार के कमरे पर गया और ईट से शिवकुमार के सिर पर कई वार कर वहा से फरार हो गया था। बाद में शिवकुमार की मौत हो गई।
थाना तहसील कैंप में बृजेश पुत्र जगदीश निवासी उमराल प्रतापगढ़ यूपी हाल किरायेदार भैसवाल मोड़ पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह और उसका भाई शिव कुमार उर्फ सूरज मजदूरी करने गांव से पानीपत आए हुए थे। 9 जनवरी को वह साथी अमरजीत, सौरभ व बड़े लाल फैक्टरी में काम पर गए थे। भाई शिव कुमार उर्फ सूरज कमरे पर अकेला था। 10 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे वापिस आए तो देखा भाई शिव कुमार कमरे में मृत अवस्था में पड़ा था। उसके सिर में चोट लगी हुई थी और खून निकला हुआ था। पड़ोसियों ने बताया की रात करीब 9 बजे कमरे पर लक्की नाम का लड़का आया था, उसका शिव कुमार के साथ झगड़ा हुआ था। बृजेश ने बताया की लक्की ने चोट मारकर उसके भाई शिवकुमार की हत्या की है। बृजेश की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत थाना तहलसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया की पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी के संभावित ठीकानों पर दंबिस देकर आरोपी सर्वेश उर्फ लक्की पुत्र राकेश निवासी मसूरी थाह बहराईच यूपी हाल किरायेदार डेरा राजबीर कुटानी रोड पानीपत वीरवार साय स्काई लार्क के पास गंदा नाला पटड़ी से गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की। एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की इंट बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments