हत्या की वारदात का पर्दाफ़ाश : आरोपी को बिहार के जमुई जिला के गांव बर्मानिया से गिरफ्तार कर लाई समालखा चौकी पुलिस की टीम।
BOL PANIPAT : 6 जूलाई 2022, समालखा चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया 19 मार्च होली से अगले दिन समालखा ऑफिसर कॉलोनी में स्थित फैक्टरी के क्वाटरों में जीन्द के गांव चाबरी निवासी 60 वर्षीय अनंतराम का शव मिला था। मृतक अनंतराम के बेटे अंकित ने समालखा चौकी में शिकायत देकर बताया था कि उसका पिता समालखा में स्थित टाइल वैली फैक्टरी में करीब 26 साल से काम कर रहा था और फैक्टरी के पिछे बने क्वाटरों में ही रहता था। फैक्टरी में नट बोल्ट बनाने का काम करता था। उसके पिता के मोबाइल से किसी ने फोन कर बहन रीना को पिता अनंतराम की मौत होने बारे सूचना दी। सूचना मिलते ही वह अपने जीजा करहंस निवासी विजय पाल के साथ कमरे पर पहुंचा तो अंदर जाकर देखा फोलडिंग पर पिता का शव था।
सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया पुलिस टीम ने शव का पानीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर अंकित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 302,216,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी।
उन्होनें बताया समालखा चौकी पुलिस की टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच करते हुए बिहार के जमूई जिला के गांव बर्मानिया निवासी आरोपी श्याम सुंदर पुत्र भूवनेश्वर को 3 जूलाई रविवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अनंतराम की हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी श्याम सुंदर ने बताया वह अनंतराम के साथ ही फैक्टरी में काम करता था। होली वाले दिन फैक्टरी की छुटी थी उसने शराब का सेवन किया था। वह फैक्टरी के क्वाटरों में अनंतराम के कमरे की छत पर खड़ा था, अनंतराम उसको देखकर गालियां देने लगा। उसने अनंत राम को गालिया ना देने के लिए कहा परंतु वह नही माना। आरोपी छत से नीचे आकर अनंतराम को कमरे में ले गया और गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी।
समालखा चौकी पुलिस की टीम आरोपी श्याम सुंदर को बिहार के जमूई से राहदारी रिमांड पर लेकर मंगलवार को समालखा पहुंची। गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments