“ऑपरेशन आक्रमण” के तहत अपराध व अपराधियों पर जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही आपराधिक मामलों में संलिप्त 11 आरोपी गिरफ्तार.
अवैध हथियार व एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज। अवैध 1 देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, 1 डबल बैरल गन, 5 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन, 840 ग्राम गांजा पत्ती एवं चोरी की दो अंगूठी, 20 हजार रूपए व छीना गया 1 मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की एक ऑटो व एक चाकू बरामद।
BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2023, पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल (आईपीएस) के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए 5 फरवरी रविवार को सुबह 6 बजे से साय 4 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दंबिस देकर आपराधिक मामलों में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 28 टीमें गठीत कर सभी को विशेष दिशा निर्देश दिये थे। सभी टीमें 5 फरवरी रविवार सुबह 6 बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी, टीमों ने विभिन्न स्थानों पर दंबिस देते हुए गैर कानूनी कार्यों व अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीमों का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र अधिकार में अपराध व अपराधियों जानकारी जुटाने के साथ ही आमजन को भी उनके आसपास होने वाल अपराधों की जानकारी शीघ्र अति शीघ्र पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 4 मुकदमें दर्ज किये। जिनमें अलग-अलग थाने में आर्म्स एक्ट के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 मामले दर्ज कर 1 अवेध देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस व 1 डबल बैरल गन बरामद की गई। वही नशा तस्करी में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 मामले दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से 5 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन व 840 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की।
चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरीशुदा सोने की दो अंगूठी व 20 हजार रूपए बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की 9 वारदातों का खुलासा हुआ। वही चाकू के बल पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों से छीना गया एक मोबाइल फोन, वारदात में प्रयोग की एक ऑटो व एक चाकू बरामद हुआ।
अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑप्रेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा की किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 नंबर पर दे । सूचना देने वाले की पहचा पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments