Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय एंव निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला कार्यक्रम के तहत अब ऑन दा स्पाट कांउसलिंग के लिए 11 से 22 अगस्त तक रहेगी आवेदन प्रक्रिया: प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 अगस्त। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय एंव निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे विभिन्न इंजीनियरिंग तथा गैर इंजीरिनयरिंग व्यवसायों में सत्र 2025-26 के दाखिले हेतू 5वें चरण के तहत 11 अगस्त तक  आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत अब दाखिला प्रक्रिया का पांचवा चरण 11 से 22 अगस्त तक पूर्ण होगा।
उन्होंने बताया कि 5वें चरण दाखिला राउंड के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों पर ऑन दा स्पॉट कांउसलिंग में विचार किया जाएगा पुराने व नये आवेदन पत्रों के आधार पर संयुक्त मैरिट तैयार की जाएगी तथा दाखिला पूर्ण रूप से मैरिट के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांचवे चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत 11 अगस्त  को रिक्त सीटों की सूची चस्पा की जाएगी। 11 से 22 अगस्त तक नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। ऑन दा स्पॉट एडमिशन के लिए रैंक/मैरिट कार्ड तैयार करने के लिए 12 से 22 अगस्त तक समय रहेगा। 12 से 14 अगस्त व 18 से 22 अगस्त तक आईटीआई स्तर पर तत्काल प्रवेश (योग्यता के आधार पर) किए जाएंगे। 12 से 22 अगस्त तक दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत व सीटें आवंटित होने उपरांत फीस जमा करने के लिए लिंक खोला जाएगा। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे दाखिला वैबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे।

Comments