एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत शपथ समारोह, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और महाविद्यालय कैंपस की प्रमुख जगहों पर एंटी रैगिंग पोस्टर लगाने का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत मे Anti-Ragging cell के तत्वावधान मे University Grants Commission के निर्देशानुसार एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से शपथ समारोह पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और महाविद्यालय कैंपस की प्रमुख जगहों पर एंटी रैगिंग पोस्टर लगाने का आयोजन किया गया । इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एंटी रैगिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि रैगिंग जैसी गतिविधियों से दूर रहे और अपने सहपाठियों के प्रति सहयोग एवं संवेदनशीलता का व्यवहार करें ।महाविद्यालय परिसर में प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित और भय मुक्त वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है । रैगिंग एक गंभीर अनुशासन हीनता है जिसका विद्यार्थियों के मानसिक एवं शैक्षिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और एंटी-रैगिंग सेल की संयोजिका प्रो. सोनिया, cell के सदस्यों को इन जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बधाई दी । Anti-Ragging cell की संयोजिका प्रो. सोनिया ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से रैगिंग के दुष्परिणामों, इसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों तथा आपसी सम्मान का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया और इन पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध जागरूक किया तथा संस्थान को रैगिंग मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, एंटी-रैगिंग सेल की संयोजिका प्रो. सोनिया ने शिक्षाविदों, गैर-शिक्षण सदस्यों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और उन्हें इसके महत्व से अवगत कराया। Anti-Ragging Cell के सदस्यों प्रो. माधवी, डॉ.राजेश, डॉ. पूनम गुप्ता, प्रो. नेहा पुनिया व प्रो. खुशबू ने सक्रिय सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । Cell के सदस्यों ने विद्यार्थियों को रैगिंग के प्रति जागरूक किया । मंच का कुशल संचालन प्रो. दीप्ति ने किया। अंत में सभी का धन्यवाद प्रो. खुशबू के द्वारा किया गया । इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, प्रो. सोनिया, डॉ. किरण मदान, डॉ. नीलम, डॉ. राजेश, डॉ. निधि, प्रो. माधवी, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. चेतना नरूला, प्रो. खुशबू, डॉ. पूनम गुप्ता, प्रो. विनय भारती, प्रो. दीप्ति जुनेजा, प्रो. नीरू, डॉ. नीतू मनोचा व प्रो. मोहित ने शिरकत कर इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

Comments