Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी लोकेंद्र सिंह के निर्देश में जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में चलाया कॉम्बिंग सर्च अभियान.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 6, 2024 Tags: , , , , ,

-विधानसभा चुनाव को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट,
-49 लोगों के पर्चे अजनबी जारी किए
-177 वाहनों को चैक करने के साथ ही 848 लोगों की चेकिंग की

BOL PANIPAT : 6 सितम्बर 2024, जिला में विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भय रहित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के अधिकारियों व जवानों द्वारा निरंतर संयुक्त रूप फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही कॉम्बिंग सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को अल सुबह 4 से 7 बजे तक थाना माडल टाउन,थाना समालखा, थाना मतलौडा, थाना सनौली व थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में कॉम्बिंग सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान पीओ, बेल जंपर व मोस्ट वांटेड अपराधियों के संभावित ठिकानों पर सर्च करने के साथ ही संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की गई। बेल पर जेल से बाहर आए आदतन अपराधी से संघन पूछताछ की गई। मादक पदार्थ, शराब व हथियारों की तस्करी की वारदातों में पूर्व में शामिल रहें आदतन अपराधियों से पूछताछ कर इनके ठिकानों को सर्च किया गया। होटल, सराय, धर्मशाला इत्यादि को सर्च कर रिकार्ड को चैक किया गया। किरायेदारों की वेरिफिकेशन की गई। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर 177 वाहनों की गहनता से चौकिंग की गई। बाहर से आकर कॉलोनियों में रह रहें प्रवासी व रास्ते में मिले संदिग्धों से पूछताछ कर 49 लोगों के पर्चे अजनबी जारी किए। 848 लोगों की चैकिंग की।

डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी जसवंत सिंह, सीआईएसएफ कंपनी कमांडर एन जनार्दन, कमांडर बीएस मीणा, कमांडर इंद्रजीत कौर उक्त सभी थानों के एसएचओ व थाना की 90 प्रतिशत पुलिस फोर्स व अर्धसैनिक बल की तीन कंपनियों के जवानों इसमें शामिल रहें।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव जिला में निष्पक्ष, भय रहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर अलर्ट है। सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए गए है।
मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें इसके लिए पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है और कॉम्बिंग सर्च अभियान चलाए हुए है। पुलिस अराजकता और आपराधिक तत्वों पर नजर रखे हुए है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति प्रभावित करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। शरारती व असामाजिक तत्व, गड़बड़ी फैलाने वाले व नशा तस्करों की सूचना निशंकोच होकर पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Comments