असला सप्लायर को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस.
BOL PANIPAT : 29 दिसम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर को यूपी के शामली के तीतरवाडा गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान असजद निवासी तीतरवाडा शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने 27 दिसम्बर को सनौली नाका पर यूपी के शामली के गांव तीतरवाडा के मुक्करम को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह उक्त देसी पिस्तौल अपने गांव निवासी असजद पुत्र इकराम से 5 हजार रूपए में खरीदकर लाया था।
थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी मुक्करम को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था और असला सप्लायर आरोपी असजद की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी असजद को यूपी के शामली के तीतरवाडा गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मुक्करम को देसी पिस्तौल बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने अवैध असला बेचकर हासिल किये 5 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस टीम ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments