ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी समालखा नरेंद्र सिंह ने गांव मतरौली का दौरा कर मौजिज व्यक्तियों के साथ की बैठक.
-समाज के सहयोग से लगाया जा सकता है नशे पर पूर्णतय अंकुश: डीएसपी नरेंद्र सिंह
BOL PANIPAT : 15 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह ने ग्रामीण भम्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को मतरौली गांव का दौरा किया। गांव की चौपाल में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं बारे पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद भी मौजूद रहें।
उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए व और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाएं तथा अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें। नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा, तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे।
उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना नि:संकोच होकर पुलिस को दे पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने बैठक में आए मौजिज व्यक्तियों से पुलिस व आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने व अपराधों को रोकने को लेकर सुझाव भी लिए तथा पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान गांव की पंचायत व मौजिज व्यक्ति मौजूद रहें। सभी ने अपराध व नशे पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Comments