डॉ रुकमेश चौहान हरियाणा में भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रांत अध्यक्ष नियुक्त
–भारत-तिब्बत को निकट लाने के उच्चतम प्रयासों के कारण मिली यह पदौन्नति
–डॉ अर्चना बनी हरियाणा में प्रांत महामंत्री महिला विभाग
BOL PANIPAT : डॉ रुकमेश चौहान को हरियाणा में भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो प्रदेश के लिए हर्ष की बात है. इससे पहले डॉ रुकमेश चौहान हरियाणा में भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रांत महामंत्री महिला विभाग के पद पर कार्यरत थी जिसका दायित्व अब डॉ अर्चना संभालेंगी. डॉ रुकमेश चौहान वर्तमान में दयानंद महिला महाविधालय कुरुक्षेत्र में इतिहास विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रही है. डॉ चौहान ने ‘वुमेन एजुकेशन: ए स्टडी ऑफ़ गुरुकुल (1900-1985)’ विषय पर कुरुक्षेत्र विश्व विधालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. अनेक विषयों पर उन्होनें लगभग 21 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जर्नल्स में प्रकाशित करवाए है. उनकी लिखी पुस्तकें ‘स्वामी दयानंद का शिक्षा में योगदान’, ‘वुमेन गुरुकुल एंड हरियाणा’, ‘ जेंडर सिक्यूरिटी एंड ग्लोबल इश्यूज’ आदि भी काफी चर्चा में है. वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है और कई सामाजिक संगठनों के साथ इनका जुड़ाव है जिनमे ‘उड़ान-डी–रॉक’, ‘श्री सनातन धर्म वृद्ध आश्रम’, ‘सार्थक साहित्य मंच’ शामिल है.
विदित रहे की “भारत-तिब्बत समन्वय संघ” के स्वरूप का अंकुरण राष्ट्रीय स्वंयसेवक के चतुर्थ सरसंघचालक परम् पूजनीय प्रो. राजेन्द्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया जी के ह्रदय से प्रारंभ हुआ. वे कहते थे की तिब्बत की भूमि कल्याण और भलाई की भूमि है क्योंकि बौद्ध-अध्यात्म के साथ कैलाश का सह-अस्तित्व हमें गौरव-बोध कराता है. समय आ गया है कि अब हम तिब्बतियों को साथ ले और समग्र रणनीति बना कर तिब्बत को वापिस वाही स्थान और गौरव दिलाये जिसका तिब्बत हकदार है. भारत तिब्बत समन्वय संघ का मुख्य उद्देश्य तिब्बत की स्वतंत्रता, भारत की सुरक्षा और कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति कराना है.
डॉ रुकमेश चौहान ने सम्पूर्ण केंद्रीय नेतृत्व का ह्रदय से धन्यवाद करते हुए कहा की उन्हें हरियाणा प्रांत की जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी लगन और मेहनत से निभाने का प्रयास करेंगी. जल्द भारत तिब्बत समन्वय संघ हरियाणा प्रांत में एक मजबूत संगठन के रूप में देखने को मिलेगा. इस मान और सम्मान के लिए उन्होनें हरियाणा के पूर्व गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी, माननीय नीरज कुमार, प्रोफेसर प्रयागदत्त युजाल, हेमेंद्र प्रताप तोमर, अरविंद केसरी, विजय मान, सुश्री राजो मालवीय, मनोज गहतोड़ी, हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष माननीय श्री संजय शर्मा और हरियाणा प्रांत महामंत्री श्री फकीर चंद चौहान का आभार प्रकट किया.

Comments