ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी सतीश वत्स ने जाटल व सुताना गांव का किया दौरा.
ग्रामवासी से की अपील आपसी भाईचारा बनाकर रखे और गांव को अपराध व नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें
BOL PANIPAT : 13 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र को साथ लेकर ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जाटल व सुताना गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव की चौपाल में आमजन के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु चर्चा की।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। पुलिस द्वारा गावों में लगातार जागरूकता के प्रोग्राम चलाए जा रहे है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। ताकि वे अपनी उर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर सकें।
इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशे की सप्लाई की चैन को तोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। साथ ही नशे की गर्त में फंसे लोगों की सिविल अस्पताल के डी एडिक्शन सेंटर में काउंसिलिंग करवाने के साथ दवाई दिलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि नशा हँसते खेलते परिवार को तबाह कर देते है। नशा एक सामजिक बुराई है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इसके खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आमजन इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें।
उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने इस दौरान ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे नशे के साथ साथ अपराध से भी दूर रहे, आपसी गुटबाजी से बचे। गांव में यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। और आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान गांव की पंचायत व मौजिज व्यक्ति मौजूद रहें। सभी ने अपराध व नशे पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
साबइर अपराध के खिलाफ किया जागरूक
उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने इस दौरान लोगों को साइबर क्राइम के बारे विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी के इस युग में साइबर अपराधी ठगी के नए नए तरीके अपनाकर आमजन के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फसाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देते है। आमजन किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए। और किसी के साथ अपनी आईडी, पासवर्ड व ओटीपी शेयर न करें। साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक्ता व सतर्कता ही सबसे बेहतर उपाय है। साइबर क्राइम के प्रति खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Comments