बच्ची से दुराचार का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 05 दिसम्बर 2022, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुराचार का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया कि रविवार 4 दिसम्बर को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी 6 वर्षीय पोती 1 दिसम्बर की सुबह घर के बाहर गली में खेल रही थी। कुछ समय बाद वह गली में दिखाई नही दी तो उसने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। करीब 2 बजे बच्ची को ढूढते हुए वह पड़ोस के एक घर में गई तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने दरवाजे को धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। उसने देखा पड़ोसी का लड़का उसकी पोती को गोद में बैठाकर अश्लील हरकत (छेड़खानी) कर रहा था। उसको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। दादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए व 8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया की पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीमों सहित थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की 5 टीमें लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। सोमवार बाद दोपहर गुप्त सूचना पर दंबिस देकर पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया की पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ की बच्ची को गली में अकेले खेलते देख उसकी नीयत खराब हो गई। आरोपी के घर पर कोई नही था तो वह बच्ची को बहला फुसलाकर घर ले गया। घर का दरवाजा अंदर के बंद कर लिया और बच्ची को गोद में बैठाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। तभी बच्ची की दादी वहा पर पहुंच गई और बच्ची को गोद से उठा लिया। बच्ची की दादी ने गाली गलौच कि तो इसी दौरान वहा भीड़ इक्कठी हो गई। भीड़ ने उसकी पिटाई की इसी दौरान वह मौका पाकर वहा से भागने में कामयाब हो गया था। 21 वर्षीय आरोपी अविवाहित है। आरोपी ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया तब उसके परिवार के सभी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। घर पर आरोपी अकेला ही था।

Comments