28 ग्राम स्मैक सहित यूपी निवासी नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर 2023, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने सनौली नाका पर बाइक सवार एक नशा तस्कर को 28 ग्राम स्मैक सहित काबू किया। आरोपी की पहचान अकरम निवासी कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक बरेली यूपी में एक युवक से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। वह स्मैक को पानीपत आस पास के क्षत्र में तस्करी कर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी अकरम के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने व नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए शुक्रवार को आरोपी अकरम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वीरवार देर शाम उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली बाइपास पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर कैराना यूपी की तरफ से सनौली गांव की और आएगा। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए यमुना पुल के नजदीक सनौली नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को कैराना यूपी की तरफ से एक युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को पास आने पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अकरम पुत्र इसलाम निवासी खेल मोहल्ला कैराना शामली यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 28 ग्राम पाया गया।

Comments