दयाल सिंह स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वैसाखी उत्सव।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वैसाखी और डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का षुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर द्वारा किया गया।
विद्यार्थियों ने बड़े रंगा-रंग प्रोग्राम प्रस्तुत करके सभी के मन को मोह लिया। इस कार्यक्रम में छात्रा आलया बजाज ने संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाष डाला। कक्षा नर्सरी से दूसरी के छोटे-छोटे बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार की वेषभूशा में पंजाबी लोक नृत्य से समारोह को चार चाँद लगा दिए। छात्रा आरूशि ने ‘झूमो गाओं खुषी मनाओ‘ कविता प्रस्तुत की। छात्रा परीधि ने बैसाखी पर जानकारी देते हुए कहा कि बैसाखी को पंजाब में रबी की फसल पकने के बाद इस पर्व को मनाया जाता है जिसकी झलक उत्तर भारत में देखने को मिलती है और जिसे सभी धर्मों के लोग अपने-अपने ढंग से मनाते हैं लेकिन इस पर्व की उमंग विषेश कर पंजाबी समुदाय के लोगों मे अधिक देखने को मिलता है। कक्षा नर्सरी से दूसरी के छात्रों ने पंजाब की धार्मिक संस्कृति एवं पंजाबी ढाबा संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने वैसाखी के इस पावन अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को हार्दिक षुभकामनाएँ दी और अपने वक्तव्य में कहा कि वैसाखी का पर्व फसल पकने पर मनाया जाता है। किसान कड़ी मेहनत से खेतों में अन्न पैदा करता है। वह गर्मी , सर्दी और बरसात को सहकर अपनी फसल की रक्षा करता है और देष का पोशण करता है। किसान का परिश्रमयुक्त सादा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। हमारे पर्व भाईचारे और प्रेम को बढावा देते हैं। कोई भी पर्व हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है इसे हमें जीवित रखना चाहिए।
मंच का संचालन छात्रा आलया बजाज और सोहा द्वारा किया गया।

Comments