Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन एंकरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में एक राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन एंकरिंग प्रतियोगिता का आयोजन एमएस टीम्स के माध्यम से किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा इत्यादि से 96 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया और इस प्रतियोगिता में 28 विद्यार्थियों को चयनित किया गया जिन्होंने ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुति दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हम समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन करते रहते हैं क्योंकि आज के प्रतियोगिता वाले युग में पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स का विद्यार्थियों में होना अनिवार्य है ताकि विद्यार्थी अपने विचारों को बिना किसी झिझक के दूसरे के आगे रख पाए । इसी उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया ।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग इवेंट्स जैसे कॉमेडी शो ,क्विज शो ,न्यू शो ,इत्यादि को होस्ट करके अपनी प्रतिभा दिखाई । इस प्रतियोगिता का आयोजन वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि स्टेज फ्राईट को दूर किया जाए।

इस प्रतियोगिता के सह-संयोजक प्रो. अजय पाल सिंह और प्रो. माधवी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह गतिविधि  अपने आप में एक अनूठी पहल है जिसमें विद्यार्थियों को अपनी पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को निखारने का मौका मिला है । मंच का संचालन प्रो. मनीत कौर ने  कुशलतापूर्वक किया ।

इस प्रतियोगिता में प्रो.अजय पाल सिंह, प्रो. माधवी , प्रो. राजेश बाला,प्रो. रूहानी शर्मा एवं प्रो.निशा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई ।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. निशा और प्रो. मनीत कौर का मुख्य योगदान रहा और आयोजक समिति के सभी सदस्य प्रो.सोनिया ढींगरा, प्रो.रुचिका, प्रो.पूजा, प्रो.सोनिया विरमानी,  प्रो. सुखजिंदर, प्रो. दीप्ति और मनीष गुप्ता ने भी योगदान दिया।

  इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे प्रथम स्थान -अवनी (फर्ग्युसन कॉलेज, पुणे),  दूसरा स्थान -चाहत राठी (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत) एवम् तीसरा स्थान – वंदना रानी (गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, हिसार) ने ग्रहण किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा।

Comments