चंद्र शेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर प्रदेशभर में गूंजेगा वंदे मातरम का तराना : सुखविंदर श्योराण
आजादी की लड़ाई लडऩे वाले परिवारों का सम्मान करेगी भाजपा – श्योराण
BOL PANIPAT हरियाणा वीरों व क्रांतिकारियों की भूमि, कांग्रेस ने छिपाया बलिदानियों का शौर्य। कांग्रेस ने देश के शहीदों को गुमनामी के अंधेरे में धकेलने का घोर पाप किया है। यही नहीं, देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले बलिदानियों के शौर्य को छिपाने का काम भी कांग्रेस ने किया।
यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने अपने पानीपत ज़िले।प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम मेंसेक्टर 24 में स्थित अग्रवाल भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर पूर्व ।प्राम्भ में भारत माता, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , अमर बलिदानी चन्द्र शेखर आज़ाद व सन्त शिरोमणि गुरु रवि दास के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पर्पित कर नमन किया । दीप प्रज्वलित किया गया। ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा महावीर दहिया ने प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता को पुष्प गुच्छ देकर समामनित किया। सुखबीर श्योराण ने जन समूह को सन्त शिरोमणि गुरुरविदास जयंती की शुभकामनाएं दी।
प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिन शहीदों को भुलाने का काम किया, भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर उनकी कथाओं को हरियाणा के जन-जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 27 फरवरी को शहीद चंद्र शेखर आज़ाद के बलिदान दिवस प्रदेशभर में 90 विधानसभाओं पर प्रत्येक पंचायत व शहर के हर वार्ड से हरियाणा वासी शामिल होकर चंद्र शेखर आज़ाद को भावानजली देंगे व आज़ाद को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
इसी दिन प्रदेश में लगभग लाखों कार्यकर्ता एक साथ आज़ाद जी को याद करते हुए वंदे मातरम का उद्घोष करेंगे। उन सभी परिवारों का सम्मान किया जाएगा, जिन परिवारों के लाल स्वतंत्रता आंदोलन में भर्ती होकर देश की आजादी के लिए लड़े।
सुखविंदर श्योराण ने कहा कि हरियाणा की धरती बलिदानियों व क्रांतिकारियों की धरती रही है। उन्होंने लाला लाजपत राय व लाला हुकमचंद जैन को याद करते हुए कहा कि पानीपत वीरों की भूमि रही है वहीं हमारे पूर्वज इस बात के गवाह है कि अंग्रेजों ने यहां की जनता पर बड़े-बड़े अत्याचार किये लेकिन पानीपत की बहादुर जनता ने अपने सम्मान से समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों व क्रांतिकारियों को कांग्रेस ने गुमनाम कर दिया और ऐसे वीरों का जिक्र तक नहीं किया गया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 27 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में ऐसे गुमनाम शहीदों, वीरों व क्रांतिकारियों को याद करके जनता को अवगत करवाएं व नमन करे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि भजपा पानीपत इस कार्यक्रम को पूरे जोश से मनाएगी।उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद आज़ाद जिये और आज़ाद रहकर भारत माता को फिरंगियों के चंगुल से मुक्त कराते कराते शहीद हो गए। उनका ये ऋण कभी देश भूल नही सकता।
डॉ अर्चना ने कहा कि कोलकाता के अल्फ्रेड पार्क में चंद्र शेखर आज़ाद होने की मुखबरी किस गदार ने की थी जिसकी वजह से वो शहीद हो गए। डॉ अर्चना ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चंद्र शेखर आज़ाद वो सम्मान नही दिया जाना चाहिये था अब भाजपा ये बीड़ा उठाया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया नेकहा की जिला पानीपत चन्द्र शेखर आज़ाद के बलिदान दिवस को पूरे जोशोखरोश से मनाएगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि पानीपत ज़िले की चारों विधानसभों में कार्यक्रम धूम धाम से मनाएंगे। मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है। पूरे हरियाणा में जिला पानीपत के कार्यक्रम सबसे अव्वल होंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा मीडिया प्राभारी ईश कुमार राणा ने कहा हम स्वतंत्रता सेनानियों के ऋण कभी नही उतार सकते परंतु उनकी जयंती या बलिदान दिवस मना कर कृतज्ञता प्रकट कर सकते 27 फरवरी को देश भक्ति का परिचय देते हुए चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस कार्यक्रम अपनी भागीदारी की आहुति जरूर दे। स्वागत भाषण मोर्चे के जिला महामंत्री आज़ाद ख़लीला ने दिया व धन्यवाद भाषण मोर्चा के महामंत्री मास्टर प्रदीप रावल ने किया। मंच संचालन मोर्चे के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिनेश पुजारा ने किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान, ज़िला भाजपा महामंत्री रविन्द्र भाटिया, सचिव अनिता चावला, युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर मराठा, ज़िला भाजपा मीडिया प्राभारी ईश कुमार राणा,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र संधू, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि पाल रावल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद खर्ब व राजेश फोगाट ,किसान मोर्चा ज़िला प्राभारी सरदार गुलाब सिंह,किसान मिर्चा करनाल ज़िले अध्यक्ष नरेंद्र गौरसी, रामबीर चौहान मंच पर मोजुद रहे ।अर्जुन शर्मा, सोमबीर मलिक, सेठ पाल नोहरा, मनोज दहिया ,प्रमोद शर्मा, दयानन्द खुंगर, ईश वर मराठा ,राकेश करद, गजेंद्र दहिया, अन्नू भाटिया, सोमबीर मलिक राजेश अल्लुपुर,विशाल गोस्वामी, सुखबीर गवालड, सुधांशु शर्मा, अतर सिंहः, अनिल त्यागी ,पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे

Comments