Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने की परीक्षाएं ऑनलाइन करवाने की मांग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at February 1, 2022 Tags: , , ,

-छात्रों को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन परीक्षा का भी दिया जाए विकल्प, इनसो ने एसडीएम धीरज चहल के माध्यम से केयूके कुलपति, हायर एजुकेशन डायरेक्टर व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

BOL PANIPAT :- जजपा पार्टी की छात्र इकाई इनसो के जिला प्रधान बलराज देशवाल व छात्र नेता राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति से मांग की है की छात्र छात्राओं की परीक्षांए आँनलाईन करवाई जाएं । इस बारे में उन्होंने एसडीएम धीरज चहल के माध्यम से केयूके कुलपति, हायर एजुकेशन डायरेक्टर व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापनइनसो छात्र नेताओं ने बताया की कोरोना के दौरान कालेज ने आनलाईन कक्षाएं लगाई थी लेकिन इंटरनेट की समस्या के चलते सभी छात्र ये कक्षाएं नहीं लगा पाएं। इसके अलावा कुछ छात्र ऐसे भी है जो इंटरनेट का प्रयोग करने में सक्षम नहीं है उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास बड़े नेट वाले फोन नहीं है तो वो कैसे ऑनलाईन पढाई करते वो तो तैयारी नहीं कर पाएं। इनसो छात्र  नेताओं ने  बताया की इनसो मांग करती है की ये परिक्षांए आँनलाईन हो । 

ऑफलाईन परीक्षाएं करवाकर विद्यार्थियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में कोरोना के प्रकोप को कम करने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा ऑनलाइन परीक्षा लेनी चाहिए। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ऑनलाईन परीक्षाओं को लेकर श्वेत पत्र भी जारी करें। छात्र नेताओं ने कहा कि जब पढ़ाई ऑनलाइन करवाई है तो परीक्षाएं ऑफलाइन क्यों कराई जा रही हैं, इन्हें भी ऑनलाइन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में सभी छात्र भयभीत है और मानसिक रूप से तनाव में है। छात्र घर रहकर भी ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। महामारी ने छात्रों की पढ़ाई को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। ऐसे में छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए पहले की तरह कोरोना के समय में होने वाली परीक्षा ऑनलान हो इससे छात्रों को मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते छात्रों की मांगों को नहीं माना तो मजबूरन उन्हे संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा

जब पढाई ऑनलाईन तो परीक्षाएं भी ऑनलाईन हो

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कालेजों में कक्षाएं तो आनलाईन लग रही है जबकि इससे पहले आँनलाईन माध्यम से ही कक्षाएं कालेज के अध्यापको की और से लगवाई जा रही थी अब कुछ दिन पहले कुवि ने डेढसीट जारी कर परिक्षाएं करवाने का फरमान जारी कर दिया है इससे छात्रो का नुकसान होगा क्योकि अगर ऑनलाईन माध्यम से परीक्षा होगी तो केवल वही सलेबस से संबधित सवाल पूछे जांएगे, जो आनलाईन पढाई से होगी

छात्रों का पाठयक्रम अब भी अधूरा

इनसो नेता बलराज देशवाल ने बताया की छात्रों का पाठयक्रम अभी तक पुरा  नहीं हुआ है तो वो  अभी तक अधूरा है तो उनकी तैयारी ही नहीं है और छात्रों के लिए गुगलमीट और व्हाटसएप ग्रूप बनाये गए थे उनमें भी छात्र पूरे नहीं जुड़े। इस कारण से वो पढ ही नहीं पाए

Comments