‘आपका नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आपके बीच’ जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर वरिंदर(बुल्ले) शाह ने की प्रेस वार्ता
BOL PANIPAT : आज पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर ( बुल्ले) शाह ने अपने निवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने शहर के अनेक मुद्दों पर चर्चा करते हुए बताया की शहर की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से दुखी है और उनकी बात सुनने वाले कोई नही है। पानीपत शहर वासियों की दुख तकलीफ सुनने के लिए आने वाली 18 जून को शाम 5 बजे जनसंवाद कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम मे शहर की जनता सीधे अपने नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल जवाब करेंगे। कार्यक्रम पानीपत के हुडा सेक्टर 11/12 के SDVM स्कूल के प्रांगण मे होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिंदर बुल्ले शाह करेंगे। वही शाह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि शहर के लोगो के पास घर घर जा कर जनसंवाद कार्यक्रम का निमंत्रण देंगे और शहर के लोगो की दुख तकलीफ को उजागर कर उसे कम करने का प्रयास करेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वे हर घर जाकर लोगो को बुलाएंगे।
नगर निगम में फैली अनियमितताओं के विषय पर बात करते हुए कहा कि कई साल जनता को खून के आँसू रुला कर अब जनता दरबार लगाने का नाटक शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कई सालों से शहर जनता नगर निगम की कार्यप्रणाली से दुखी है उनके काम नहीं हो रहे हैं। जनता दरबार का नाटक बंद कर निगम मई आने वाले लोगों के काम करवाने का काम जनप्रतिनिधि करें। मजमा लगाने का फायदा शहर की जनता को नहीं मिलेगा। पूरा शहर निगम की कार्यप्रणाली से आजिज़ आ चुका है।
पानीपत के ऐतिहासिक हाली पार्क झील के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिस दिन सत्ता मे आएंगे उसके ठीक एक माह बाद हाली पार्क मे पानी के साथ एक ऐसा उदाहरण पेश करेंगे जिससे शहरवासी खुश नजर आएंगे। शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि शहर मे कितना विकास हुआ है आप सभी देख रहे है। किसका विकास हुआ है किसका नहीं ये सोचने का विषय है। 1482 करोड़ के विकास का पर्चा बाँटने से विकास हो नहीं जाता धरातल पर भी तो विकास नजर आना चाहिए। जनता जिस दिन कहेगी कि शहर चमका दिया विकास हो गया उस दिन मानेंगे की कुछ हुआ है। आगामी 2024 के चुनाव को लेकर शाह ने कहा अब वो दिन दूर नही जब जनता भाजपा को हराकर कांग्रेस को सत्ता मे लेकर आएगी।
जंतर मंतर पर बैठे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि न्यायपालिका इसका जवाब देगी और जल्द उन मंत्रियों की गिरफ्तारी होगी जिन पर आरोप लगाए गए हैं।

Comments