वरिंदर (बुल्ले) शाह ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पानीपत की कालोनियों का दौरा किया
BOL PANIPAT : रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर (बुल्ले) शाह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर गुरु नानकपुरा, गीता कॉलोनी,इंसार् बाजार, तहसील कैम्प का दौरा किया.
सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की , हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर (बुल्ले) शाह ने कहा कि देश के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेसी पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का अभियान जारी है
वरिंदर शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता के लिए प्रदेशध्यक्ष चौधरी उदयभान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंदर सिंह हुड्डा,के दिशा निर्देश अनुसार वरिंदर (बुल्ले) शाह ने बताया की कांग्रेस की सरकार आएगी तब आम जनता की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा महंगाई पर लगाम लगाई जाएगी घरेलू गैस सिलेंडर के रेट कम किए जाएंगे। बुजुर्गों को 06 हजार रुपए पेंशन देंगे
फैमिली आईडी को लेकर जिन लोगों की पेंशन कट गई है उन लोगों को ब्याज के साथ पेंशन दी जाएगी। 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने जो 100 गज जगह की स्कीम बंद कर दी है उसे दोबारा शुरू किया जाएगा सरकार आने पर 100 गज का प्लॉट ही नहीं बल्कि 100 गज प्लॉट पर दो कमरे भी बनाकर कांग्रेस सरकार देगी। उसी को लेकर हाथ से हाथ मिलाओ अभियान शुरू किया गया है जिसमें बूथ के कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में कांग्रेस की इस चिट्ठी को लेकर जाएं और जनता को बताएं कि कांग्रेस सरकार आने के बाद आपको क्या-क्या फायदा होने वाला है।
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान आरएसएस के पूर्व में रहे कार्यवाहक स्वीकार भारद्वाज बोले शाह का प्यार और व्यहवार देखकर भी उनके साथ है और वे हमेशा वरिंदर शाह के साथ है। और आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार को लाने में दिन रात एक कर देंगे। इस मौके पर कांग्रेस के हजारो कार्यकर्ताओ मे जोश देखने को मिला

Comments