Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक प्रमोद विज ने निगम की टीम के साथ सनौली रोड का किया निरीक्षण. कावङ यात्रा के लिए शीघ्र मार्ग ठीक करने के दिए आदेश

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : शहर विधायक प्रमोद विज ने रविवार की सुबह डीसी सुशील सारवान और निगम अधिकारियों के साथ सनौली रोड के हालातों का जायजा लिया एवं मौके पर मौजूद अधिकारियों को कावङ यात्रा के लिए मार्ग को शीघ्र ठीक कराने के आदेश दिए, बता दे विगत दिनों समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक विज को सनौली रोड पर जल भराव की सूचना मिली थी जिसे संज्ञान में लेते हुए विधायक विज ने नगर निगम एवं एनएचआई के अधिकारियों के साथ रोड का निरीक्षण किया एवं शीघ्र रोड को ठीक कराने के आदेश दिए है, बता दे कि विगत दिनों सनौली रोड के पुनर्निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गयी है लगभग 75 लाख की लागत से इसका जीर्णोद्धार होगा जल्द ही इसका निर्माण प्रारंभ होगा
इस मार्ग के बन जाने से शहर में ट्रैफ़िक व्यवस्था सुधरेगी एवं आवागमन आसान होगा

Comments