जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 12 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
BOL PANIPAT , 11 अक्तूबर। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा 12 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये प्रतियोगिताएं समूह 1- 5वीं कक्षा तक, समूह 2- 6 से 8 कक्षा तक, समूह 3- 9 से 10 कक्षा तक और समूह 4- कक्षा 11 से 12वीं तक में होंगी। 12 अक्तूबर को रंगोली समूह तीन और चार के लिए, समूह नृत्य- समूह 1 और 3 के लिए, थाली पूजन कलश सज्जा के लिए ग्रुप 3 और 4 के लिए प्रतियोगिता होगी। 14 अक्ूतबर को सोलो डांस- ग्रुप 1 व 2 के लिए, पोस्टर मेंकिंग- ग्रुप 2, 3 और 4 के लिए, भाषण प्रतियोगिता के लिए 3 और 4 ग्रुप, 15 अक्तूबर को सोलो डांस- ग्रुप 2, 3 और 4 के लिए, स्कैचिंग ऑन दा स्पॉट प्रतियोगिता- ग्रुप 2, 3 और 4 के लिए, कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिता- ग्रुप 1 के लिए होगी।
इसी प्रकार 18 अक्तूबर को क्ले मॉडलिंग- ग्रुप संख्या 1 व 2 के लिए, देशभक्ति समूह गान- ग्रुप 2, 3 और 4 के लिए, दीया, कैण्डल सजावट- ग्रुप 2 के लिए प्रतियोगिता होगी। 19 अक्तूबर को ग्रुप 1 व 2 के लिए बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता, ग्रुप 3 और 4 के लिए सोलो डांस और ग्रुप 1 के लिए फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 20 अक्तूबर को ग्रुप 2, 3 और 4 के लिए सामान्य ज्ञान सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, ग्रुप 2 और 4 के लिए समूह नृत्य, ग्रुप 3 के लिए गन गेम ब्वायज और ग्रुप 3 के लिए फन गेम गल्र्ज प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मौके पर भी स्थानीय बाल भवन में आवेदन किया जा सकता हैं।
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुशील सारवान बुधवार को प्रात: 9:30 बजे करेंगे।

Comments