जागरूकता को लेकर बड़े स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-आईआईएम के विद्यार्थियों के ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम की उपायुक्त ने की प्रशंसा
BOL PANIPAT , 20 नवम्बर। आईआईएम रोहतक के एमबीए के प्रथम वर्ष के करीब एक दर्जन से ज्यादा छात्र एवं छात्रओं ने बुधवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया से मुलाकात कर ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम में विभिन्न विषयों को लेकर जिले में किये जा रहे सर्वे को लेकर अब तक किये गए कार्य के बारे में अवगत करवाया। उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया व इस कार्य में यथा संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
उपायुक्त ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में साइबर अपराध से बचने के लिए हमें पूरी तरह से जागरूक होना होगा। हमें अपनी जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना चाहिए। सरकार भी समय -समय पर अनेकों ऐसे अभियान संचालित करती रही है जिसका प्रत्यक्ष रूप से नागरिकों को लाभ मिलता रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के कार्यो की प्रशंसा की व इसमें ओर गति प्रदान करने का अनुरोध किया।
सीनियर रिसर्च स्कोलर अजय ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर फॉर्ड की घटनाएं हमारे सामने आ रही है इन से बचनेके लिए आईआईएम रोहतक एक सर्वे कर लोगों को जागरूक कर रहा है। इसमें आईआईएम के विद्यार्थी कार्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों,अधिकारियों व अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है।
उन्होंने बताया कि इस ग्रामीण सहभागिता कार्यक्रम का उददेश्य लोगों को सफाई, वेस्ट मैट्रियल, कोचिंग सैंटर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सरकारी पर्यटन केंद्र के बारे में जागरूक करना मुख्य उददेश्य है। इस मौके पर आईआईएम दर्जनों छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।

Comments