Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


शातिर बाइक चोर गिरफ्तार. चोरी की एक एक्टिवा व एक बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,17 मई 2023, सीआईए थ्री की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा व एक बाइक बरामद की। आरोपियों की पहचान इश्तियाक पुत्र बिलाल निवासी बेरी वाली मस्जिद कुटानी रोड के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर शहर की और से सनौली रोड होते हुए यूपी जाएगे। एक्टिवा चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत उग्राखेड़ी मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर शहर की और से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने एक्टिवा को नाके पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान इश्तियाक पुत्र बिलाल निवासी बेरी वाली मस्जिद कुटानी रोड के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त एक्टिवा गत अप्रैल महीने में न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 25 पार्ट टू निवासी रमन पुत्र रामलाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

गहनता से पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य टीवीएस अपाचे बाइक करीब 10 दिन पहले सेक्टर 18 में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना सेक्टर 13/17 में विजय पुत्र करतार निवासी सेक्टर 18 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने के आदी है। आरोपी के खिलाफ जिला के विभिन्न थाना में पहले भी बाइक चोरी के 4 मुकदमें दर्ज है। उक्त मामलों में आरोपी पानीपत जेल में बंद था जो करीब ढ़ाई महीने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी ने जेल से बेल पर आने के बाद अपने नशे की पूर्ति के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो गत दिनों एक्टिवा व बाइक चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया। मंगलवार की देर साय आरोपी चोरीशुदा एक्टिवा पर सवार होकर बेचने के लिए यूपी जा रहे था। पुलिस टीम ने उसे चोरीशुदा एक्टिवा सहित उग्राखेड़ी मोड़ पर गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी इश्तियाक के कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments