Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरीशुदा एक एसी व 500 रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 दिसम्बर 2022, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम ने अंसल स्थित फ्लैट में एक सप्ताह पहले चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को शुक्रवार साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत पुत्र दरबार सिंह निवासी किरायेदार अंसल फ्लैट पानीपत के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की शुक्रवार को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम गश्त के दौरान अंसल के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक अंसल गेट नंबर 2 के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान गुरप्रीत पुत्र दरबार सिंह निवासी किरायेदार अंसल फ्लैट पानीपत के रूप में बताते हुए करीब एक सप्ताह पहले दिन के समय अंसल में फ्लैट नंबर 310 में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में राजेश निवासी एल्डिको पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना सेक्टर 13/17 में एल्डिको निवासी राजेश पुत्र दयानंद ने शिकायत देकर बताया था कि उसने अंसल में फ्लैट नंबर 310 किराये पर लिया हुआ है। 23 दिसम्बर को वह फ्लैट पर गया तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर एक एसी, एक रूम हिटर, एक इलेक्ट्रिक केतली, गैस सिलेंडर, एक डिनर सेट, एक वोल्टेज व किचन का सामान नही मिला। अज्ञात चोरी चाबी लगाकर फ्लैट से उक्त सामान चोरी कर ले गए। रोजश की शिकायत पर चोरी की धाराओं के तहत थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया पूछताछ में आरोपी गुरप्रीत से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने अंसल फ्लैट नंबर 310 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने फ्लैट से चोरी किया एक गैस सिलेंडर, रूम हिटर, इलेक्ट्रिक केतली, वोल्टेज व डिनर सेट राह चलते अज्ञात युवक को 7 हजार रूपए में बेचकर ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी गुरप्रीत के कब्जे से चोरीशुदा एक एसी व बची 500 रूपए की नगदी बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments