Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 2 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 4, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को सिवाह पसीना मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी सुंदर कॉलोनी पसीना रोड सिवाह के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सदिग्ध किस्म का एक युवक होंडा शाइन बाइक पर सवार होकर सिवाह स्थित पसीना मोड़ पर घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र रामजी निवासी सुंदर कॉलोनी पसीना रोड सिवाह के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह बहाने करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 27 नवम्बर को देवगिरी कॉरपोरेट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में दिनेश पुत्र सेवा राम निवासी विजय नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य प्लेटिना बाइक करीब 1 महीना पहले सिवाह बस स्टेंड के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक उसके किराये के कमरे सुंदर कॉलोनी से बरामद की। चोरीशुदा बाइक के मालिक की पहचान न होने पर बाइक को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कब्जा पुलिस में लिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में आरोपी ने एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी अंकित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments