विजय जैन ने घर-घर जाकर के जनसंपर्क किया.
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के नेता विजय जैन अपने जनसंपर्क अभियान के तहत हल्के की मोतीराम कॉलोनी, अशोक बिहार कॉलोनी, व वधावा राम कॉलोनी में घर-घर जाकर के जनसंपर्क किया ,और अपने लिए समर्थन की अपील की इस अवसर पर जैन का लोगों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहना करके भव्य स्वागत किया !लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि मैं आप लोगों की सेवा करने के मकसद से ही राजनीति में आया हूं ,बाहरी कलौनी में रहने वाले गरीब व असहाय लोगों की पीड़ा मै अच्छे से समझता हूं अगर आने वाले विधानसभा चुनाव में आपने मुझे अपना आशीर्वाद व प्यार दिया तो मैं आपके इस ऋण को ब्याज सहित चुकता करने का प्रयास करूंगा, जैन ने कहा है कि मेरे राजनीति विरोधी यह भरम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा आप लोगों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है विजय जैन आपके बीच में सदैव बना रहेगा और आप लोगों की समस्याएं उठाता रहेगा , इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि विजय जैन एक समाजसेवी व्यक्ति है परंतु उनके राजनीतिक विरोधी हल्के में भरम फैला रहे हैं की जैन चुनाव नहीं लड़ेंगे आप लोगों ने उन लोगों के बहकावे में नहीं आना विजय जैन 100% चुनाव लड़कर के विधानसभा में पहुंचेंगे और आप लोगों की समस्याएं हल करेंगे राणा ने कहा है कि ग्रामीण हल्के में परिवर्तन की लहर चल रही है इस बार परिवर्तन अवश्य होगा क्योंकि आज जो ग्रामीण से मौजूद विधायक है उनके खिलाफ जनता में 10 साल से आक्रोश है यही आक्रोश इस बार सत्ता परिवर्तन का गवाह बनेगा ! इस अवसर पर बॉबी जैन,बिट्टू कलसन, कर्मवीर बामणिया, पंकज पाहवा, रिंकू सैन, डिप्टी पाल, रमेश फोरमैन, सरदार दर्शन सिंह, सरदार दारा सिंह, डॉक्टर जोगिंदर, सोहन वर्मा ,अशोक मेहता ,हरीश ठकराल ,मनोज सरोहा ,जितेंद्र गुप्ता, सोनू राजपूत, मोहम्मद उस्मान हाली, तस्लीम, रामपाल पांचाल, रतन पांचाल,राजवीर रोहिल्ला, राजेश भट्टी,पूर्व सरपंच टिंकू, शिवकुमार शर्मा,कालू भिखारी,दीपक बरेजा, पूर्व ब्लॉक पार्षद राम जवारी कश्यप,पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर बारुराम कश्यप, राजपाल सैनी, अनिकेत पांडे,जयंत शर्मा, शमशेर राणा, अजमेर मलिक, नरेश पाल लाला, विकास वैद, बलदेव अरोड़ा हनुमान व अन्य सम्मानित कालोनी वासी मौजूद रहे!

Comments