भाजपा व भाजपा समर्थित उम्मीदवार भारी संख्या में जीतेंगे पंचायती राज चुनाव: मनीष ग्रोवर
BOL PANIPAT , 8 अक्तूबर, पंचायती राज के पहले चरण के चुनाव घोषित होते ही भाजपा आक्रमक मूड आ गई है। जिन जिलों में पहले चरण में चुनाव होने है उन में पानीपत जिला भी शामिल है। भाजपा द्वारा पंचायती राज चुनावों हेतु पानीपत जिला प्रभारी नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरियाणा सरकार मनीष ग्रोवर ने स्थानीय पी डब्लू डी विश्राम गृह पर भाजपा जिला पदाधिकारियों , भाजपा ज़िला कोर कमेटी व भाजपा छोटी टोली की ताबड़ तोड़ बैठके ले कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार हेतु आक्रामक मूड में ला दिया है। मनीष ग्रोवर ने सबसे पहले भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली , बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्रोवर ने कहा की सभी कार्यकर्ता मैदान में जाकर जनता से संपर्क करे । लोगो को भाजपा के उमीदवार या भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को वोट देने के लिए प्रेरित करे। उन्होने कहा की देश के विकास का रास्ता गांव से होकर गुजरता है गांवों का विकास होगी तभी देश का विकास होगा। उन्होने कहा की गांवों के तेज व चुहुमुखी विकास के लिए ट्रिपल ईंजन की सरकार जरूरी है। उन्होने कहा की पार्टी कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहते है वो जिला भाजपा से संपर्क करे। मनीष ग्रोवर ने कहा की अपनी विचारधारा वाले चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से संपर्क करे। मनीष ग्रोवर ने कहा की भाजपा की भारत प्रथम नीति , अंतिम वंचित अर्थात अन्तोदय के सिद्धांत, मोदी के करिश्माई नेतृत्व व मुख्य मंत्री मनोहर के स्वच्छ शासन प्रशासन के कारण आम वोटर भाजपा को वोट देने को तैयार बैठा है बस आपने एक प्रयास करना है। उन्होने कारकर्ताओ को अभी से क्षेत्र में उतने को कहा है। मनीष ग्रोवर ने कहा की जिस प्रकार गत दिनों। स्थानीय निकाय चुनाब में जनता ने भाजपा को भरी आशीर्वाद दिया था इसी प्रकार पंचायती राज चुनाव भू जनता भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देगी तथा भरी संख्या में पंचायती राज चुनाव में भारी संख्या में भाजपा के उमीदवार या भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत कर आयेंगे। कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा की सभी कोर कमेटी के कार्यकर्त्ता वरिष्ठ कार्यकर्त्ता है सभी रणनीति बना चुनावी समर में प्रचार में जुट जाए। ।छोटी टोली की बैठक लेते हुए मनीष ग्रोवर ने कहा की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में छोटी टोली की भूमिका बहुत अहम है। उन्होने कहा छोटी टोली के सभी सदस्यों की चुनावी अनुभव है आप सभी अपने अपने अनुभव से चुनाव का संचालन करे ।बैठको की अध्यक्ष्ता करते हुए ज़िला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की ज़िले के सभी कार्यकर्त्ता पहले ही चुनाव हेतु कमर कस चूके है। कार्यकर्ताओ ने बुथ समिती तथा पन्ना प्रमुख तक बना दिए है। उन्होने कहा की ज़िले सभी चुनावी पदों पर भाजपा के उमीदवार अथवा भाजपा उमीदवार उमीदवार ही विजय होंगे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की जिस प्रकार समालखा नगरपालिका चुनाव में जनता ने भाजपा को विजय दिलाई थी उसी प्रकार पंचायती राज संस्थाओं में भी भाजपा के या भाजपा समर्थित उम्मीदवार को ही विजय आशीर्वाद देगी । उन्होने कहा की शीघ्र ही कार्यकर्ताओ की चुनावी जिम्मेदारियां तय कर दी जाएंगी। बैठक में मुख्य रूप सांसद कृष्ण लाल पंवार, सांसद संजय भाटिया, विधायक महीपाल ढांडा , जिला भाजपा प्रभारी जवाहर सैनी, विधायक प्रमोद विज मेयर अवनीत कोर से मौजूद रहे।

Comments