Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


मंत्र उच्चारण से शुरू हुई विजय जैन की जनसंपर्क पदयात्रा 

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन के नेतृत्व में जनसंपर्क पदयात्रा पानीपत के ऐतिहासिक श्री देवी मंदिर से पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण से शुरू हुई।  विजय जैन ने माता के मंदिर में पूजा अर्चना करके यात्रा का पहला चरण शुरू किया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने जनसंपर्क पदयात्रा में भाग लिया।  कार्यकर्ता अपने नेता के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। देशराज कॉलोनी में पदयात्रा का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।  महिलाओं ने भाई विजय जैन की जनसम्पर्क पदयात्रा पर पुष्प वर्षा करके यात्रा का भव्य स्वागत किया। अनेक जगह लोगों ने जल पान का आयोजन किया। नेता  विजय जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो मान-सम्मान आप लोगों ने मुझे दिया मैं जीवन भर आपका आभारी रहूंगा।  आपके इस कर्ज को मैं कभी नहीं चुका सकता।  जैन ने कहा है कि पानीपत ग्रामीण हलके की जनता और अपने कार्यकर्ताओं के सुख और दुख में उनके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।  अगर आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे कोई शक्ति मिलेगी तो मैं उसको जनता के हितों के लिए प्रयोग करूंगा। जनता के बीच रहकर लोगों की सेवा करता रहूंगा।  इस पदयात्रा में समाजसेवी अशोक गुप्ता, राजेंद्र सैनी, डॉक्टर सिताब सैनी, आशु सैनी, राजकुमार नाई, जगदीश डोलिया, मनोज जैन, मनोज गर्ग ,सोनू भाई, अशोक कंसल, गिरधारी लाल गुप्ता, जयदेव गर्ग, सुभाष गोयल, धर्मवीर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मण राणा, प्रदीप राणा, जसवीर राणा, राजेश ठेकेदार, वजीर सिंह, बारू, रमेश चौधरी, रमेश मौर्य, मनोज, पूनम, अशोक मेहता, बलदेव अरोड़ा, हनुमान, जयप्रकाश त्यागी, रमेश डांगी, शिवकुमार शर्मा, दिनेश अग्रवाल, रमेश चौधरी, जयपाल प्रजापत, पप्पू जायसवाल, रमेश कश्यप, जयप्रकाश त्यागी, रमेश गोदारा, प्रवीण जोगी, विपिन कश्यप, रविंद्र जैन व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Comments