सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बनी विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा :- महिपाल ढांडा
-विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के तहत गांव खोतपुरा व गढ़सरनाई में हुए कार्यक्रम आयोजित
BOL PANIPAT, 26 दिसंबर। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने मंगलवार को गांव खोतपुरा और गढ़सरनाई में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से गांव जनपद और देश विकसित होगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी सरकार द्वारा जनहित के क्रियान्वयन के लिए क्रियान्वित की गई योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए।

महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के तहत वैन विशेष रूप से डिजाइन की गई है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में समाज के हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने के लिए योजनाओं का 100 फीसदी लाभ लोगों तक पहुंचा रही है। इस मौके पर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल धरना ने सरपंच को अभिनंदन पत्र भी सोपे और गांव के विभिन्न गण ने और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर व एडीसी वीना हुड्डा, डीडीपीओ सुमित चौधरी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments