भारत को विकसित देश बनाने में सहभागी बनें ग्रामीण : डॉ अर्चना गुप्ता।
-गांव मनाना में लाइव सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन।
-यात्रा में भाग ना लेने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई-डीसी
-युवा ही देश का असली भविष्य, सबको भारत को विकसित बनाने में आगे आना चाहिए- कृष्ण छोक्कर
-गांव मनाना में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता और गांव पट्टी कालियाना में भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर ने नागरिकों को दिलाई हमारा संकल्प-विकसित भारत की शपथ
BOL PANIPAT : पानीपत/समालखा, 9 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के माध्यम से आमजन की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। देश को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करवाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक का अहम योगदान है।

यह बात भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने शनिवार को समालखा खंड के गांव मनाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बिना रूकावट के आमजन को योजनाओं का लाभ मिले,यही विकसित भारत की पहचान हैै।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ग्रामीणो की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभाग गांव-गांव पहुंच रहे हैं। किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसके नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक देशवासी के सहयोग की आवश्यकता है।

भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छोकर ने गांव पट्टीकल्याना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करने के लिए भरसक प्रयास करने हैं। इसके लिए युवाओं का सहयोग बहुत जरूरी है क्योंकि देश की असली ताकत युवा ही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसी संकल्पना को पूरा करने के लिए शुरू की गई है ताकि लोगों को जागरूक करके विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके और साथ ही लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव दर गांव अपने लक्ष्य को पूरा कर रही है और इसमें सभी अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वह या तो स्वयं उपस्थित रहे या अपने अधीनस्थ अधिकारी को इस विकसित भारत यात्रा में जरूर भेजें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने गांव मानना में और जिला महामंत्री कृष्ण छोकर ने गांव पट्टी कल्याण में उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ भी दिलवाई और लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। मनाना गांव में सैंकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना। इस मौके पर एसडीएम समालखा अमित कुमार, बीडीपीओ नितिन यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments