गांवों में शमशान पार्क लाइब्रेरी से लेकर सामुदायिक केंद्र और आश्रम होंगे सुविधाओं से लैस: ज्योति शर्मा
जिला परिषद ने जिले के 17 वार्डों में विकास कार्यों के लिए जारी किए 8.50 करोड़ के टेंडर
शहर की तर्ज पर ग्रामीण आंचल में मूलभूत सुविधाएं होंगी मजबूत, प्रथम चरण में हो चुके हैं 18 करोड़ के काम।
जिप अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के कड़े निर्देश।
BOL PANIPAT , 28 सितंबर। शहर की तर्ज पर अब जिले के गांवों में भी मूलभूत ढांचागत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाया जाएगा। जिला परिषद पानीपत की ओर से ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी 17 वार्डों में विकास कार्यों के दूसरे चरण के तहत 8.50 करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले प्रथम चरण में लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वार्ड और गांव का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करना है। गांवों में पक्की गलियों और नालियों के निर्माण के साथ-साथ अब पार्कों का सौंदर्यीकरण, सामुदायिक केंद्रों, चौपालों, आश्रमों और खेल मैदानों का आधुनिक निर्माण कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं अपने ही गांव में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने तकनीकी एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।
विभिन्न गांवों में होने वाले मुख्य विकास कार्य
सिवाह: 56.57 लाख की लागत से कम्युनिटी हॉल व छोटूराम पार्क का निर्माण तथा 8 लाख की लागत से प्रजापत चौपाल में सुधार कार्य।
पसीना खुर्द: 20.23 लाख की लागत से आधुनिक अटल कम्युनिटी सेंटर का निर्माण।
देहरा: 20 लाख से पार्क का निर्माण तथा 20 लाख की लागत से गांव के स्टेडियम की अधूरी चहारदीवारी व मुख्य गेट का निर्माण।
सींक: 21 लाख से चौपाल की मरम्मत तथा 15 लाख की लागत से कम्युनिटी सेंटर में शेड का निर्माण।
चमराड़ा व आट्टा: चमराड़ा में 20 लाख की लागत से पार्क तथा आट्टा गांव में 20 लाख की लागत से परशुराम पार्क का निर्माण।
गढ़ी छाजू: 19.58 लाख की लागत से सामान्य चौपाल में मरम्मत व विकास कार्य।
मांडी: 18 लाख की लागत से शेड निर्माण व पक्का फर्श लगाने का कार्य।
नारायणा: 15 लाख की लागत से परशुराम धर्मशाला में जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य।
बलाना: 14.50 लाख की लागत से पूर्व सैनिक भवन में नए हॉल का निर्माण।
कुटानी व नोहरा: कुटानी में 12 लाख से दो श्मशान घाटों में शेड निर्माण तथा नोहरा में 12 लाख से श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण।
छिछड़ाना: 12 लाख की लागत से ब्रह्मानंद आश्रम में मरम्मत कार्य।
चुलकाना: 7.50 लाख की लागत से गांव के स्टेडियम में वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण।
गांव बिहोली में होंग लगभग 2 करोड़ के काम सामुदायिक केंद्र ओर लाइब्रेरी ओर खेतों के रास्ते ओर दादा खड़े पर हाल का निर्माण।

Comments