Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्राण वायु देवता पैन्शन स्कीम : 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के लिए 2500/-रुपए सालाना पैन्शन दे रही सरकार।  जानिए कैसे करें आवेदन 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 8, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 8 सितम्बर। प्रदेश मे 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के लिए प्राण वायु देवता पैन्शन स्कीम लागू की गई है। पैन्शन के रूप में 2500/-रुपए सालाना उस व्यक्ति को दिए जाएंगे, जिनके घर या निजी जमीन पर पुराना वृक्ष है।
      डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वह देखभाल के लिए सरकार से 2500 रुपए ले सकता है। उसे वृक्ष की देखभाल करनी होगी। उसे पानी, खाद, मिट्टी की जरूरत है तो वह इस पैन्शन से पूरी कर सकता है। यह योजना पुराने वृक्षों को बचाने के लिए है। जिनके घर में ऐसे पुराने वृक्ष लगे हुए हैं, वे उन्हें काटने के बजाए सरकार से पैन्शन लेकर बचाए रख सकते हैं। वृद्धावस्थ सम्मान पैन्शन की भांति यह पैन्शन राशि प्रतिवर्ष  समानुपात में बढ़ाई जाएगी। यह योजना पूरे हरियाणा में लागू है। वृक्ष को मिलने वाली पैन्शन की राशि उसके मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
 
ऐसे कर सकते हैं आवेदन

डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि पात्र व्यक्ति जिले के वन विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद गठित समिति द्वारा उस आवेदन का आंकलन किया जाएगा। सत्यापन उपरान्त सभी शर्तें पूरी पाई जाती हैं तो लाभार्थी व्यक्ति को वृक्षों की मिलने वाली पैन्शन दे दी जाएगी। इसके लिए संबंधित कागजात जमा कराने होंगे।

Comments