साइंस क्वीज में विवेकानंद सदन ने जीती प्रतियोगिता
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल मेंछठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अन्तसर्दनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में टैगोर सदन से धृति,जैसिका, अंश और वंश ने, टेरेसा सदन से माहीका, श्रेष्ठ, देव व दिव्यांश, राधाकृष्णन सदन से मीशा, ईशा, परीक्षित व केशव ने और विवेकानंद सदन से काशवी, रिया,दक्ष व देवांश ने अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व किया।क्वीज बहुविकल्पीय प्रश्न, चित्र आधारित प्रश्न, रैपिड फायर और बजरराउंड आदि विभिन्न चरणों में संपन्न हुआ । प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन के विद्यार्थियों ने बड़े आत्मविश्वास से और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया । दूसरे स्थान पर राधा कृष्ण और टेरेसा सदन तीसरे स्थान पर रहा ।
अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंहने विजेता सदन के विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में विषय संबंधी सूची और ज्ञान वृद्धि करना है । इस मौके पर चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को बधाई दी और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया । इसका संचालन विज्ञान विभाग के शिक्षक सतेंदर, शिक्षिका डोली, प्रिया व रजनी के मार्गदर्शन में हुआ ।

Comments