चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाना हम सबका नैतिक दायित्व है : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान
BOL PANIPAT , 18 अक्तूबर। पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय में सभी आरओ एवं एआरओ की बैठक ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाना हम सबका नैतिक दायित्व है। इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि छटनी के दिन सभी नामांकनों को ध्यानपूर्वक पढ़े और चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि खण्ड स्तर पर ईवीएम मशीनों पर रैण्डामाईजेशन किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों के लिए भी रिहर्सल का शैडयूल तैयार कर लिया जाए। बैठक में जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों को भी सब के समक्ष रखा। इस मौके पर एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, एमडी शुगर मील नवदीप सिंह, सीटीएम राजेश सोनी, डीडीपीओ सुमित चौधरी सहित सभी बीडीपीओ व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फोटो-2 व 3- पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुशील सारवान लघु सचिवालय में सभी आरओ एवं एआरओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए।

Comments