हम सबको महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए अहिंसा और स्वच्छता के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए : डीसी सुशील सारवान
BOL PANIPAT : 2 अक्तूबर –पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने गांधी जयंती के अवसर पर जिला में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि यह देश महात्मा गांधी के द्वारा दिए गए संदेशों का ऋणी है। हम सब को उनके अहिंसा के दिए हुए संदेशों को आगे बढ़ा कर सभी समस्याओं का हल करना चाहिए। हमें सभी समस्याओ को सामाजिक रुप से मिल बैठकर सुलझाना चाहिए तभी हम उनके द्वारा दिए गए संदेशों को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने अहिंसा परमो धर्म का जो संदेश आमजन को दिया इसका सीधा मतलब यही है कि हमें अपने मतभेदों को मिलजुल कर, बैठ कर दूर करना चाहिए।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले ज्ञात और अज्ञात शहीदों को भी नमन करते हुए कहा कि उन्हीं के द्वारा ये आजादी दी गई है। हमे अपने शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए।
डीसी सुशील सारवान ने कहा कि हम सबको महात्मा गांधी के द्वारा दिखाए गए अहिंसा और स्वच्छता के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए और मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए कि हमारा शहर ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ हो और आसपास हमारे गंदगी ना फैले। एडीसी वीना हुड्डा व अन्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Comments