हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई.
BOL PANIPAT , 2 मई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा हरियाणा विज्ञान रत्न एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेगा। इसके लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक इसके लिए 31 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए जो आवेदन मांगे गये हैं उनमें हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रख्यात वैज्ञानिक को 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र एंव ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा। वहीं 40 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए प्रख्यात वैज्ञानिकों को 1 लाख का नकद पुरस्कार प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया जायेगा।

Comments